फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Principal's room of SM College was unlocked and the charge was handed over to Dr. Danveer.

Sambhal News: एसएम कॉलेज के प्राचार्य कक्ष का ताला कटवाकर डॉ. दानवीर को सौंपा चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Principal's room of SM College was unlocked and the charge was handed over to Dr. Danveer.
चंदौसी(संभल)। एसएम कॉलेज विवाद के मामले में शासन द्वारा प्रबंध समिति भंग करने के बाद डीएम को प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने के बाद शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष का ताला कटवा कर डॉ. दानवीर सिंह को प्राचार्य पद का दायित्व सौंपा गया। साथ ही अन्य मामलों की जांच के लिए सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। शनिवार तक कॉलेज की सभी समितियों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक डीएम ने एसएम कॉलेज प्रकरण में जांच के लिए सात लोगों की कमेटी गठित की है। इसमें अध्यक्ष एडीएम प्रदीप वर्मा समेत सदस्यों में वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार, डीआईओएस सर्वेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र, एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी, तहसीलदार चंदौसी रवि सोनकर, असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद डीएम जांच कमेटी के साथ एसएम कॉलेज पहुंचे। यहां प्राचार्य कक्ष का ताला कटर से कटवाया और डॉ. दानवीर सिंह को प्राचार्य पद का भार सौंपा। साथ ही विवादित शिक्षकों को प्राचार्य कक्ष से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि विवाद से जुड़े लोग अपना कॉलेज संबंधी काम से ही प्राचार्य कक्ष में जाएं। किसी प्रकार का विवाद न करें। साथ ही जांच कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने श्याम सुंदर मेमोरियल सोसाइटी के सचिव संजय कुमार से फोन पर वार्ता की और कॉलेज की सभी समितियों के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान जांच कमेटी के अलावा कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्राचार्य के माध्यम से बताएं समस्याएं
डीएम ने कॉलेज के कर्मचारियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उसे प्राचार्य के माध्यम से कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक तक पहुंचाएं। समस्या का समाधान किया जाएगा।

--------
छात्र व स्टाफ हित ही प्राथमिकता
एसएम कॉलेज प्राचार्य का चार्ज संभालने के दौरान प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज का हॉस्टल जागृत करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। मेरा प्रयास रहेगा कि छात्र, स्टाफ व महाविद्यालय हित सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed