फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The nurse's effigy was thrown from the roof, the mystery of her death will be solved soon

Sambhal News: छत से फेंका गया नर्स का पुतला, जल्द सुलझेगी मौत की गुत्थी

Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The nurse's effigy was thrown from the roof, the mystery of her death will be solved soon
संभल। असमोली गांव स्थित एक निजी अस्पताल में हुई नर्स की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों के साथ अस्पताल में क्राइम सीन री क्रिएट कराया। सीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। क्राइम सीन के री क्रिएट होने से मौत की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हत्या की यह घटना 11 मार्च की रात में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो कंपाउंडर गांव रामनगर निवासी रियाज और परियावली निवासी जीशान के साथ अस्पताल संचालक डॉ. सुभाष पाल के खिलाफ केस दर्ज किया। तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। कंपाउंडरों ने पुलिस को बताया था कि 11 मार्च की रात सभी ग्राउंड फ्लोर में बने कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे, इसी दौरान नर्स और जीशान के बीच बहस हुई। इस पर रियाज ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। नर्स अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी भी छत पर पहुंच गए और छत से गिराकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन क्षेत्र के निजी अस्पताल में पांच माह से स्टाफ नर्स के तौर पर काम करती थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जब उन्हें बुलाया गया था तो उनकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उन्होंने बहन को अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आशंका है अस्पताल संचालक व कंपाउंडरों ने दुष्कर्म के बाद बहन को दो मंजिला इमारत से फेंककर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए ही शुक्रवार को क्राइम सीन स्पेशलिस्ट की फील्ड यूनिट टीम ने क्राइम सीन को री क्रिएट किया। उन्होंने नर्स के पुतले को ऊपर से नीचे गिराया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि नर्स की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की। टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी और अध्ययन के बाद यह सौंपी जाएगी।

कोट
अस्पताल में हुई नर्स की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम सीन री क्रिएट कराया गया है। जल्द ही हकीकत सामने आएगी। इस बीच, आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
कुलदीप कुमार, सीओ, असमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article