फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mystery of the stepwell started being revealed, the floor of the upper floor was visible, ASI team did the survey

Sambhal News: खुलने लगा बावड़ी का रहस्य, ऊपरी मंजिल का फर्श दिखा, एएसआई की टीम ने किया सर्वे

Thu, 26 Dec 2024 11:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Dec 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the stepwell started being revealed, the floor of the upper floor was visible, ASI team did the survey
चंदौसी (संभल)। मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली प्लाट में मिली बावड़ी का रहस्य परत दर परत अब खुलने लगा है। पांचवें दिन खोदाई में बावड़ी की ऊपरी मंजिल साफ नजर आने लगी है। लाल पत्थर का फर्श दिखने लगा है। हालांकि प्रथम तल से अभी मिट्टी हटाने का कार्य जारी है। वहीं बुधवार को एएसआई की टीम ने मौके पर पहुंच कर बावड़ी का सर्वे किया है।
विज्ञापन

17 दिसंबर को मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 150 साल पुराना खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर मिला था। सनातन सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर का जीर्णोद्धार कराने और मंदिर के पास ही गली में स्थित खाली प्लाट में बावड़ी होने का दावा किया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन खोदाई शुरू की गई तो बावड़ी अस्तित्व में आने लगी। पहले दिन बावड़ी की दीवारें दिखीं तो खोदाई में तेजी आई। दूसरे दिन खोदाई में कमरों के गेट और गेट के पीछे सुरंग नुमा गलियारा भी नजर आने लगा था। तीसरे दिन बावड़ी के अंदर उतरने के लिए सीढि़यां नजर आने लगीं थीं। चौथे दिन तेरह सीढि़यां स्पष्ट दिखाई देने लगीं। रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोदाई का कार्य चल रहा है। पांचवें दिन बुधवार को ऊपरी मंजिल का फर्श नजर आने लगा। लाल पत्थर का फर्श है। वहीं सीढि़यों से सट कर दोनों ओर छह गेट नकासीदार बने हुए हैं। पांच गेट सादा हैं। इसके पीछे कमरे नुमा गलियारा है। दोपहर में पहुंची एएसआई की टीम ने फर्श से मिट्टी हटवाकर जांच पड़ताल की। फर्श से लिंटर की ऊंचाई करीब साढ़े दस फीट बताई जा रही है। बताया जाता है कि ऊपरी मंजिल के नीचे एक और मंजिल है और उसके नीचे कुआं है। जिसके चारों ओर सीढियां बनी हैं। बुधवार को शाम चार बजे मिट्टी हटाने का कार्य बंद कर दिया गया। इसके बाद पालिका की टीम वापस लौट गई। अभी ऊपरी मंजिल से मिट्टी हटाना बाकी है।
विज्ञापन

एएसआई मेरठ की टीम ने किया बावड़ी का सर्वे
बावड़ी का सर्वे करने के लिए बुधवार की सुबह करीब 10:45 बजे टीम मौके पर पहुंची और टीम ने बावड़ी की ऊपरी मंजिल का सर्वे किया। साथ ही मजदूरों से फर्श से मिट्टी हटवा कर भी देखा। फर्श पर लाल पत्थर था। इतना ही नहीं फर्श से लिंटर तक की नापजोख की। इस दौरान टीम मीडिया कर्मियों से बातचीत के लिए बचती रही। कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। टीम में राजेश कुमार व मुकेश कुमार शामिल थे। टीम ने पालिका के अधिकारियों को सिर्फ इतना बताया कि वह मेरठ एएसआई से बावड़ी का सर्वे करने के लिए आए हैं। करीब दो घंटे सर्वे करने के बाद दोपहर दो बजे करीब टीम वापस लौट गई। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि दो लोग आए थे। जिन्होंने बताया कि वह एएसआई मेरठ से बावड़ी का सर्वे करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावड़ी को देखने के लिए उमड़ रही भीड़
चंदौसी। इन दिनों मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मण गंज में 150 साल पुराने खंडहरनुमा बांके बिहारी मंदिर और खाली प्लाट में बावड़ी मिलने से चंदौसी सुर्खियों में है। शहर के कोने-कोने से लोग बावड़ी और बांकेबिहारी मंदिर देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं भीड़ से कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। इसके लिए पीएसी तैनात है। बुधवार को शाम चार बजे के बाद काम बंद होने पर टीम के लौटने के बाद आसपास की महिलाएं और पुरुष समेत बच्चे भारी संख्या में बावड़ी में उतर गए और बावड़ी में घूम कर देखते रहे।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed