फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The murder of a woman sleeping in the verandah of the house was shot in the forehead.

घर के बरामदे में सो रही महिला के माथे में गोली मार की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
The murder of a woman sleeping in the verandah of the house was shot in the forehead.
धनारी थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रही वृद्ध महिला के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन घर में जाग हो गई, लेकिन घर में बाउंड्री न होने पर परिजनों को कोई दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कउआखेड़ा में कांती देवी (60) पत्नी स्व. किशन लाल अपने अविवाहित देवर वीरपाल, देवरानी नंदिनी व बीना के साथ रहती थीं। जबकि दो विवाहित देवर महावीर व डालचंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। शुक्रवार की रात कांती देवी घर के बरामदे में सो रही थीं। दोनों देवरानी कमरे तथा देवर अपने मौसेरे भाई संजय के साथ अलग कमरे में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज पर घर में जाग हो गई। देवर व देवरानी ने जाकर देखा तो महिला के माथे में गोली लगने से उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शोर-शराबा होने पर गांव में जाग हो गई और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार रात करीब तीन बजे मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी की। पुलिस ने मौके से 315 बोर का खोखा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के नंदोई रामकुंवर पुत्र मुन्नी लाल निवासी गोडना थाना गुन्नौर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आठ माह पहले साझे की पांच बीघा भूमि बेची थी
कांती देवी के पति गांव जिया नगला में अपनी ननिहाल में रहते थे। दस साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है और उनके कोई संतान भी नहीं थी। उनके परिवार का गांव जिया नगला में रिश्तदारों से मनमुटाव हो गया था। विवाद के चलते करीब आठ माह पहले अपने नाम में दर्ज पांच बीघा भूमि महिला ने बेच दी थी और गांव कउआखेड़ा में अपने देवरों के साथ आकर रहने लगी थीं। आबादी के बाहरी छोर पर दस बीसा जमीन खरीदकर मकान बनाया है। अन्य भूमि खरीदने की तैयारी में थे। जिया नगला में जमीन विवाद को लेकर अथवा रुपये को लेकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सीओ बहजोई गोपाल सिंह ने कहा कि महिला के माथे में गोली मारकर हत्या की गई है। नंदोई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पीएम को भेजा है। भूमि विवाद अथवा रुपयों को लेकर हत्या की आशंका है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed