फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The monkey ran away from the car carrying a bag full of gold and silver coins

बंदर कार से निकाल ले भागा रुपये व सोने के सिक्के से भरा बैग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The monkey ran away from the car carrying a bag full of gold and silver coins
चंदौसी (संभल)। बहजोई बस स्टैंड पर खड़ी कार से सीमेंट व्यवसायी का बैग निकालकर बंदर रेलवे स्टेशन स्थित पेड़ पर चढ़ गया। वहां मौजूद जीआरपी कांस्टेबल ने बंदर को ईंट मारी तो उसने बैग छोड़ दिया। कांस्टेबल बैग लेकर थाने पहुंचा। बैग में सोने, चांदी के सिक्के व क्रेडिट कार्ड सहित कुछ नकदी थी। बैग से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद थाना प्रभारी ने व्यापारी को बैग उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के गंज कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण गुप्ता सीमेंट के कारोबारी हैं। वह शनिवार दोपहर कार से संभल जा रहे थे। उन्होंने बहजोई बस स्टैंड से पहले साउथ रेलवे कॉलोनी के पास किसी काम से अपनी कार रोकी। कार का शीशे खुले होने पर एक बंदर खाने की तलाश में अंदर घुस गया और एक छोटा बैग निकालकर भाग गया।
विज्ञापन

व्यापारी ने बंदर को बैग निकालते देखा तो उनके होश उड़ गए और बंदर का पीछा करने लगे। बंदर बैग निकालकर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म किनारे लगे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के नीचे पहले से बैठे जीआरपी कांस्टेबल ने बंदर के हाथ में बैग देखा तो ईंट से डराकर बैग छुुड़ा लिया। बैग को उठाकर कांस्टेबल थाने ले गया, जहां थाना प्रभारी सतीश कुमार मौजूद थे। बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के 25 ग्राम तीन सिक्के, तीन चांदी के सिक्के, क्रेडिट कार्ड व 16 हजार रुपये नकदी व कागजात थे। बैग से नंबर मिलने पर थाना प्रभारी ने व्यापारी को फोन से संपर्क किया और थाने बुला लिया। व्यापारी अरुण गुप्ता को सामान दिखाने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया। व्यापारी ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed