फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The message of love will go from Sambhal, not riots: Indresh Kumar

संभल से दंगों का नहीं, मोहब्बत का पैगाम जाएगा : इंद्रेश कुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The message of love will go from Sambhal, not riots: Indresh Kumar
भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डॉ. इंद्रेश कुमार। - फोटो : भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डॉ. इंद्रेश कुमार।
संभल। भारतीय सद्भावना मंच ने सिरसी रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में सूफी संत सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सर्व धर्म समाज के लोगों ने एक मंच पर आकर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द पर बल दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका, संभल के पूर्व चेयरमैन और भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक नुसरत इलाही की अध्यक्षता में आयोजित सूफी संत सम्मेलन एवं राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि सूफी इंसानियत के रास्ते पर चलने वाला होता है। यह सबको अपनाता है। किसी भी ग्रंथ या पुस्तक में लड़ने का नहीं, प्यार और मोहब्बत का संदेश दिया गया है। हमें कट्टरता का संदेश किसी ने नहीं दिया। डॉ. इंद्रेश कुमार ने पैगंबर हजरत मोहम्मद व भगवान श्रीराम की सेवाओं, शिक्षाओं और पैगाम से रूबरू कराया। कहा कि संभल से दंगों का नहीं, मोहब्बत का पैगाम जाएगा। हम ऐसी सूरत बनाएंगे कि यहां से अमन का शांति का पैगाम जाए। संजय सांख्यधर ने शहर में आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक साध्वी मां कल्पना अरुंधति, राजभाव शेट्टे, डॉ.अशोक गदिया, डॉ.अलका अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग की उत्तराखंड की सदस्य सीमा जावेद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, ह्देश यादव, सीरत उरूज, अशोक कृष्णम, प्रतिज्ञा गर्ग, सतीश शर्मा, अरविंद अरोड़ा, सूफी शमशाद हुसैन, सय्यद तालिब हुसैन, गुलफाम, गय्यूर एडवोकेट, रियाजुल हसन, सय्यद शान अली आदि मौजूद रहे। संचालन गौरीशंकर चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed