फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The luster of gold and silver has dimmed the vibrancy of the bullion market.

Sambhal News: सोने-चांदी की चमक ने फीकी कर दी सराफा बाजार की रौनक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The luster of gold and silver has dimmed the vibrancy of the bullion market.
चंदौसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और महंगाई के चलते सराफा बाजार पर असर पड़ा है। सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आ रहे और व्यापारी और कारीगर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सहालग भी नहीं है। इन दिनों 10 प्रतिशत ग्राहक जरूरत के हिसाब से हल्के गहने खरीदने पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों सोने का भाव 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच कर 1.48 लाख पर आकर रुक गया था। उसके बाद सहालग शुरू हो गया। इससे कारोबार पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। महंगाई के चलते ग्राहकों ने हल्के गहने खरीदे थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सोने का भाव 1.50 लाख रुपये से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह घूम रहा है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। इक्का दुक्का ग्राहक आ भी रहे हैं तो वह पुराना सोना देकर नया सोना ले रहे हैं। बाजार का आलम ये है कि दोपहर में सराफा बाजार में पास पड़ोस की दुकान पर बैठ कर दुकानदार आपस में बातचीत करते दिखे। कारोबारियों का कहना है कि हालात यही रहे तो कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कारीगरों को नहीं मिल रहा काम
सराफा बाजार से जुड़े कारीगरों को इन दिनों काम नहीं मिल रहा है। जिससे उनके घर खर्च पर संकट गहरा गया है। नाम न छापने शर्त पर कारीगरों ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद उनके पास काम नहीं आ रहा है। घर के खर्चे पहले की तरह हैं। आगे कुछ दिनों ऐसा ही रहा तो दूसरा काम तलाश करना मजबूरी होगी। बता दें कि चंदौसी और आसपास के देहात क्षेत्र में करीब 8-10 बड़े शोरूम और दुकानें हैं।
-------
बोले सराफा कारोबारी
सोने-चांदी पर पहले से महंगाई और प्रधानमंत्री की अपील के बाद सराफा कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। 10 प्रतिशत भी कारोबार नहीं रह गया। सहालग होते तो कुछ कारोबार की उम्मीद थी।
अनुराग अग्रवाल, ज्वैलर्स चंदौसी

------
प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोग सोना-चांदी खरीदने से बच रहे हैं। मंदी का कारण महंगाई, अधिक गर्मी और सहालग नहीं होना भी है। इक्का दुक्का लोग आ भी रहे हैं तो वह पुराना सोना देकर नया सोना ले रहे हैं। कारोबार में काफी गिरावट आई है।

दीप गोयल, ज्वैलर्स चंदौसी
------
प्रधानमंत्री की अपील से सराफा बाजार में घोर मंदी से गुजर रहा है। बाजार में काम खत्म है। मंदी के चलते कारीगरों को काम नहीं मिल रहा है। कारीगर काम छोड़ कर दूसरे काम की तलाश में लग गए हैं। कई कारीगर दूसरे काम में चले गए हैं।
राजेश बिंदल, ज्वैलर्स चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed