फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The judicial investigation commission team recorded the statements of 29 people including ADM

Sambhal News: न्यायिक जांच आयोग की टीम ने एडीएम समेत 29 लोगों के दर्ज किए बयान

Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The judicial investigation commission team recorded the statements of 29 people including ADM
संभल।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम शुक्रवार की संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंची। बवाल से जुड़े मामले में स्थानीय लोगों के साथ घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों समेत 29 लोगों के भी बयान दर्ज किए गए। आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। बवाल के दौरान जो पुलिसकर्मी व आम लोग घायल हुए थे उनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया था। उससे संबंधित जानकारी आयोग ने लिखित में दर्ज की है।
सुबह 10 से शाम 5.15 बजे तक यह प्रक्रिया चलती रही। शनिवार को न्यायिक जांच आयोग द्वारा बयान दर्ज किए जाएंगे। न्यायिक जांच आयोग के दौरे के पहले दिन एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, जिला अस्पताल के कर्मचारी व आम लोगों के बयान शामिल हैं। इसमें जामा मस्जिद सर्वे से जुड़े मामले में शामिल अधिवक्ताओं के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

स तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग में सेवानिवृत्त जज देवेंद्र अरोड़ा अध्यक्ष हैं। जबकि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी एके जैन व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed