{"_id":"69066ffffe205cba7f021293","slug":"the-friendship-between-lord-krishna-and-sudama-is-described-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128620-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का किया वर्णन
विज्ञापन
संभल के गांव शफातनगर में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
संभल। गांव शफातनगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार रात्रि कथाव्यास आचार्य रामसेवक पुरी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। बताया मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से समझ सकते हैं। कथा सुनकर सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।प्रवचन करते हुए कथाव्यास ने सुनाया कि सुदामा और श्रीकृष्ण की विश्व प्रसिद्ध मित्रता भागवत पुराण में वर्णित है। श्रीकृष्ण और सुदामा ने संदीपनी ऋषि के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की। बताया कि सुदामा अत्यंत निर्धन थे। इसके चलते उनकी पत्नी ने उनको सहायता के लिए अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने के लिए भेजा। द्वारका में द्वारपालों ने सुदामा को महल में नहीं जाने दिया। बाद में सुदामा के आने की खबर श्रीकृष्ण को मिली तो वह तुरंत नंगे पैर उनसे मिलने दौड़े। कहा कि जैसे श्रीकृष्ण अपने मित्र की मनोदशा को समझ गए वैसे ही हमें भी अपने मित्र को समझना चाहिए।
कथा के बीच डॉ.ऋतु सक्सेना ने भजन सुनाकर सराबोर कर दिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, नगर हिंदू सभा, संभल के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने श्रोताओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सुभाषचंद्र शर्मा, अंकुर पाल, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह पाल, नरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, देशराज सिंह, अशोक पाल, मोनिका सिंह, प्रिंस पाल, कीर्ति आदि रहीं।
0000
झांकी ने मन मोहा
भगवान श्री कृष्ण और सुदामा चरित्र की कथा के दौरान झांकी सजाई गई। भगवान की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने नृत्य करके मन मोह लिया। गांव में भी झांकी निकाली गई। इस दौरान राजवीर सिंह, अनुज पाल, नितिन कुमार, हिमांशु पाल, पिंकू, बृजपाल सिंह आदि रहे।