{"_id":"5f402f838ebc3e4adc0e5204","slug":"the-fair-was-not-held-in-chandusi-due-to-corona-chandausi-news-mbd3599222180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते इस बार नहीं लगा चंदौसी का गणेश मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते इस बार नहीं लगा चंदौसी का गणेश मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/संभल। कोरोना के चलते उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश मेला इस बार नहीं लगा। वहीं, गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में महापूजन की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। शनिवार की सुबह पांच बजे गणेश महापूजन होगा। श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने कोतवाली अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पुलिस ने गणेश मंदिर पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गणेश चतुर्थी पर चंदौसी में लगने वाला मेला उत्तर भारत में काफी प्रसिद्ध है, लेकिन कोराना के चलते इस बार 59 वां मेला नहीं लगा। वहीं, शनिवार को सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 22 अगस्त शनिवार को सुबह पांच बजे महापूजन होगा। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर वार्ता हुई। इसमें एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ अशोक कुमार ने कहा कि शनिवार को गणेश मंदिर में आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाए। किसी भी हाल में मंदिर परिसर व बाहर भीड़ एकत्र होने न दी जाए। मंदिर में चार से पांच लोगों को ही एक बार में प्रवेश करने दिया जाए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी गणेश मंदिर पहुंचे और मंदिर में चल रही तैयारियां का जायजा लिया। प्रतिमा पूजन कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर गोले बनाए गए हैं। मंदिर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। इस दौरान परिषद के मनोज गुप्ता, रविंद्र कुमार, हरिगोपाल, विनय सर्राफ, ललित किशोर, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने मेला परिषद सदस्य को जारी किए लाल कार्ड
चंदौसी। पुलिस की ओर से मेला परिषद सदस्यों को लाल कार्ड का नोटिस जारी किया है। लाल कार्ड में कहा कि कोरोना महामारी के कारण कोई भी सामूहिक कार्यक्रम पर पाबंदी है। गणेश चतुर्थी पर्व को श्रद्धालु अपने घरों में मनाए। किसी भी प्रकार का कोई भी सामूहिक प्रायोजन एवं प्रसाद वितरण आदि नहीं होगा। यदि शासन-प्रशासन द्वारा लागू नियमों का पालन नहीं किया जाता है। तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस तरह के लाल कार्ड पुलिस प्रशासन ने श्री गणेश मेला परिषद के सभी पदाधिकारी को जारी किए हैं।