फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The electricity team that went to install the meter in Janeta was assaulted and the meter was also broken.

Sambhal News: जनेटा में मीटर लगाने गई बिजली टीम से मारपीट, मीटर भी तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The electricity team that went to install the meter in Janeta was assaulted and the meter was also broken.
चंदौसी। थाना बनियाठेर के गांव जनेटा में एक घर में मीटर लगाने गए बिजली कर्मी के साथ हाथापाई की गई। इतना ही बिजली टीम से अभद्रता करते हुए मीटर भी तोड़ दिया। इस मामले में नरौली चौकी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। विद्युत विभाग से बिजली कर्मी सरताज खां टीम के साथ गांव जनेटा में एक घर में मीटर लगाने गए थे। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर उपभोक्ता ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। इतना ही नहीं मीटर को तोड़ दिया। हाथ में डंडा लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगा। सरताज खां ने बताया कि नरौली चौकी पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं एसडीओ देहात जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें जानकारी नहीं है। चौकी पुलिस से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed