{"_id":"60f31fae8ebc3e6d982b34bb","slug":"the-drivers-of-the-former-mla-had-stolen-50-lakhs-sambhal-news-mbd3960819197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर उनके ही वाहन चालकों ने की थी 50 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर उनके ही वाहन चालकों ने की थी 50 लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
चंदौसी/संभल। पूर्व विधायक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी गई नगदी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिन आरोपियों के घर से नगदी बरामद हुई है, वह पूर्व विधायक के वाहन चालक हैं। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने पूर्व विधायक के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी की गई 50 लाख की नकदी में से 47,88,500 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। यह रुपये थाना क्षेत्र के गांव मैढ़ोली निवासी जग्गा उर्फ जगपाल के घर से 22, 88,500 रुपये बरामद हुए हैं। वहीं गांव दौलतपुर निवासी अनेकपाल के घर से 25 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। ये दोनों पूर्व विधायक के वाहन चालक हैं। दोनों आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह दोनों आरोपी छानबीन के दौरान प्रकाश में आए हैं। इसी आधार पर जब घर की तलाशी ली गई तो नकदी बरामद हो गई। अब आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं।
बताया कि जग्गा उर्फ जगपाल कोतवाली गुन्नौर का हिस्ट्रीशीटर है और दूसरे आरोपी नेकपाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। मालूम हो गुरुवार की रात किसी समय गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव के कस्बा बबराला स्थित आवास से 50 लाख की नकदी चोरी हो गई थी। यह घटना उस समय हुई थी जब पूर्व विधायक अपनी बेटी की शादी समारोह में व्यस्त थे और शादी का समारोह एक मैरिज हॉल में चल रहा था। घर पर ताले लगे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक के आवास की तीसरी मंजिल पर पुत्रवधू के कमरे के ताले तोड़कर 50 लाख की नकदी से भरा बैग चोर ले गए थे।
विज्ञापन
शादी समारोह से लौटने पर चोरी की घटना की जानकारी पूर्व विधायक को हुई। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन की तो किसी करीबी का हाथ होने का संदेह हुआ था। पुलिस की छानबीन इसी आधार पर चल रही थी और इसी संदेह पर सफलता भी मिल गई।