फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the death of child by suppressing the machine

मशीन से दबकर बालक की मौत

Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 31 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
the death of child by suppressing the machine
हादसे केबाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नगर के इस्लाम नगर मेन चौराहे के पास सड़क निर्माण में लगी रोड मशीन से दबकर बालक की मौत हो गई। इसको लेकर चौराहे पर हंगामा हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।  मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नगर के इस्लाम नगर मेन चौराहे के पास सड़क का निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सड़क समतल कर रही मशीन की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। इसको लेकर लोग मौके पर जमा हो गए और हंगामा होने लगा। जब तक बालक को मशीन के पहिये नीचे से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच मशीन का चालक मशीन को छोड़कर भाग गया। यूपी 100 डायल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बालक के शव की शिनाख्त क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी 12 वर्षीय इमरान के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बालक के शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी पर परिजनों में बालक की मौत से कोहराम मच गया। इस मामले में कोतवाल ने बताया कि तहरीर आने के बाद मशीन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुआ के घर जा रहा था इमरान ताई परवीन ने बताया कि इमरान शाम चार बजे गांव गवां में रहने वाली अपनी बुआ के घर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में मशीन से दबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed