फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of the inspector found on the bed in the room

कमरे में चारपाई पर मिला दरोगा का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the inspector found on the bed in the room
बहजोई (संभल)। बहजोई कोतवाली में तैनात दरोगा का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरोगा की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज होना बताया गया है। अमरपाल सिंह बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव के निवासी थे। वह इस्लाम नगर रोड स्थित एक निजी मकान में रहते थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने सूचना दी कि कोतवाली में तैनात दरोगा अमरपाल सिंह (59) अपने कमरे में अचेत अवस्था में पडे़ हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां परीक्षण के बाद डॉ. सचिन ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि दरोगा इस्लामनगर रोड स्थित एक निजी मकान में रहते थे। आसपास के लोगों से अचेत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को भेजकर उन्हें सीएचसी भेजवाया। वहां चिकित्सक ने जांचकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक करीब एक साल से अमरपाल सिंह की तैनाती बहजोई कोतवाली में थी। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

----
ब्रेन हेमरेज से दरोगा की की हुई मौत
बहजोई। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरोगा की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज होना बताया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गई थी। रिजर्व पुलिस लाइन में सलामी के बाद अमरपाल सिंह का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed