फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body found on the highway was not identified, and the police conducted the last rites.

Sambhal News: हाईवे पर मिले शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The body found on the highway was not identified, and the police conducted the last rites.
बनियाठेर। क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद हाईवे पर गांव आटा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के रंक्तरंजित शव की शिनाख्त कराने में सात दिन बाद भी नहीं हो सकी। पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवा कर मुरादाबाद के लोको शेड स्थित श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व पेट में चोटें लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 अक्टूबर दिन रविवार की दोपहर 12 बजे करीब हाईवे किनारे एक युवक का रक्तरंजित शव दिखाई दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के सिर, चेहरा, कान व आंख समेत पेट पर गहरे जख्म के निशान मिले थे। साथ ही पुलिस को शव के पास खून से सना जूट व प्लास्टिक का बैग और ऊनी बेडशीट मिली थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर मुरादाबाद के लोको शेड स्थित श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। साथ ही मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व पेट में चोटें लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed