{"_id":"6855be4e79c360175700e792","slug":"the-accused-of-embezzling-18-lakhs-from-a-teacher-in-the-name-of-business-has-been-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-123876-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिक्षिका से व्यापार के नाम पर 18 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिक्षिका से व्यापार के नाम पर 18 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। शिक्षिका के 18 लाख रुपये हड़पने का आरोपी नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यापार में रुपये लगाने के नाम पर लिए थे। साथ ही भरोसा दिया था कि वह मुनाफा भी देता रहेगा। जब शिक्षिका को मुनाफा नहीं मिला और मूल रकम भी नहीं मिली तो 19 नवंबर 2024 को नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बबैना निवासी परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका शिखा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि अगस्त 2023 में असम निवासी परवेंद्र ने भरोसे में लेकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने कहा था कि वह रुपये कोयले के व्यापार में लगाएगा और जो मुनाफा होगा वह देता रहेगा। डेढ़ लाख रुपये तो आरोपी ने दिए लेकिन उसके बाद न मुनाफा दिया और न मूल रकम ही लौटाई। शिक्षिका ने बताया था कि यह 18 लाख रुपये वेतन व लोन कराने के बाद दिए थे। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही भागा हुआ था। अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।