फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tention on police alert

तनाव को देख पुलिस अलर्ट मोहल्लों में पुलिस का पहरा

Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
संभल/अमर उजाला ब्यूरो
संभल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
tention on police alert
police - फोटो : amar ujala
शनिवार को जुलूस पर हमले के बाद पुलिस सतर्क है। एसपी के साथ्‍ा बाहरी फोर्स ने संवेदनशील  जगहों पर सुुरक्षा बढ़ा दी है। शासन ने संभल के लोगों की एहतियाती सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी भेजी है। पड़ोसी जनपद मुरादाबाद की पुलिस के साथ संभल जिले के कई थानों की पुलिस को संभल नगर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


खासकर वे इलाके पुलिस की निगरानी में हैं, जहां पर हिंदू मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। मिश्रित आबादी के मुहानों पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं, ताकि किसी भी विवाद से तत्काल निबटा जा सके। दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन



 संभल में शनिवार को रात्रि उस वक्त बवाल हो गया था, जब भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिम इलाके से विजय जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस के दौरान एक कार्यकर्ता की बाइक गिरी और टकराव के बाद पत्थरबाजी हो गई। इसमें पांच कार्यकर्ता घायल हुए थे, जिसमें सेे एक कार्यकर्ता का उपचार मुरादाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद संभल की फिजाओं में तनाव घुल गया। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी बालेंदु भूषण ने संभल में डेरा डाल दिया। संभल के आसपास के थानों की पुलिस को तलब कर लिया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को रात्रि में ही संभल के घटनाक्रम की जानकारी शासन को दी गई।


अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने घटना का संज्ञान लिया। डीआईजी और आईजी से हालात के बारे में जानकारी ली और इसके बाद संभल जिले के लिए मुरादाबाद जिले से पुलिस बल भेजा गया। दो प्लाटून पीएसी आवंटित की गई। देर रात्रि ही पीएसी आ गई, जिसमें रविवार को सुबह से अपनी ड्यूटी संभाल ली।



स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी को मिश्रित आबादी के मुहानों पर तैनात किया गया है। कई मुहल्लों में पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई। एसपी खुद सुरक्षा के एहतियाती इंतजामों को देख  रहे हैं। उन्होंने चौधरी सराय पुलिस चौकी में बैठकर पूरे दिन नगर में निगरानी बनाए पर रखी। उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचे लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed