फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten people including innocent injured in three road accidents

तीन सड़क हादसों में मासूम समेत दस लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ten people including innocent injured in three road accidents
बहजोई। तीन अलग-अलग सड़क हादसों एक मासूम समेत दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सात घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे गांव पाठकपुर, किसौली व मऊ-कठैर के निकट हुए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव पाठकपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो वर्षीय मासूम बच्ची महक समेत ओमप्रकाश पुत्र महावीर राणा व उसकी पत्नी राजेश कुमारी निवासी धतराशेख कोतवाली बहजोई तथा दूसरी बाइक पर सवार वीरेश पुत्र कल्याण व उसकी पत्नी कमलेश निवासी गांव करियाखेड़ा थाना जुनावई घायल हो गए। दोपहर सवा तीन बजे करीब बहजोई-संभल मार्ग पर गांव किसौली के निकट ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार फैजान पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी गांव सलारपुर थाना नखासा व अनस पुत्र शहादत निवासी गांव रुकुंदी सराय थाना संभल घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला।। अपराह्न करीब चार बजे बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार कैलाश पुत्र लालाराम व उसकी मां विद्यावती निवासी गांव रसूलपुर थाना इस्लामनगर व दूसरी बाइक पर सवार सूरज पुत्र राजेंद्र निवासी गांव कुंदावली थाना इस्लामनगर जिला बदायूं घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में ओमप्रकाश, राजेश कुमारी, वीरेश, फैजान, अनस, विद्यावती व सूरज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि सभी मामलों में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed