फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten days left, 1.59 lakh farmers have not done e-KYC yet

दस दिन शेष, अभी तक 1.59 लाख किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ten days left, 1.59 lakh farmers have not done e-KYC yet
चंदौसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराने के लिए दस दिन का समय शेष रह गया है और अभी तक मात्र 47 फीसदी किसानों ने ई-केवाईसी कराई है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराई, तो उनकी सम्मान निधि रुक सकती है। जो भी किसान रह गए हैं, वह निर्धारित अवधि में अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें।
विज्ञापन

जिले में 3.03 लाख किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर दर्ज हैं। नवंबर 2021 से ई-केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। दो बार आखिरी तिथि बढ़ाई जा चुकी है। जिले में अभी तक मात्र एक लाख 43 हजार 125 किसानों ने ही जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी कराई है। अभी तक करीब 53 फीसदी यानी एक लाख 59 हजार 284 किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 31 मई की रात को प्रधानमंत्री किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि की धनराशि भेजेंगे। जो किसान 30 मई तक ई-केवाईसी नहीं करायेंगे। माना जाएगा कि किसान अपात्र हैं अथवा सम्मान निधि पाने की उनकी इच्छा नहीं है। दोनों ही दशा में किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

---
ब्लाक ई-केवाईसी न कराने वाले किसान
असमोली 15666
पवांसा 19140
संभल 17240
बहजोई 19636
बनियाखेड़ा 18433
रजपुरा 22484
जुनावई 24072
गुन्नौर 22613
कुल 159284
------------
सभी किसान 30 मई तक अपनी ई-केवाईसी अवश्य करा लें। ई-केवाईसी न कराने वाले किसान सम्मान निधि से वंचित रह सकते हैं। माना जाएगा, उन्हें सम्मान निधि पाने की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार सिंह, जिला कृषि अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed