फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager's body found on Chandausi-Aligarh rail track

चंदौसी-अलीगढ़ रेल ट्रैक पर मिला किशोर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ क्षेत्र में रेल पटरी पर 17 वर्षीय किशोर का क्षत-विक्षिप्त शव मिला।सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने आरपीएफ को सूचना दी कि मौलागढ़ के पास चंदौसी-अलीगढ़ रेल पटरी पर किसी का क्षत-विक्षिप्त शव पड़ा है।परिजनों ने सनी की हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Teenager's body found on Chandausi-Aligarh rail track

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ क्षेत्र में रेल पटरी पर 17 वर्षीय किशोर का क्षत-विक्षिप्त शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी होरी लाल कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में अवधेश शर्मा के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनका 17 वर्षीय बेटा सनी जागरण पार्टी में काम करता था। वह रविवार की सुबह करीब दस बजे से घर से बाहर गया था और नहीं लौट था। जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। मगर कही कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह किसी व्यक्ति ने आरपीएफ को सूचना दी कि मौलागढ़ के पास चंदौसी-अलीगढ़ रेल पटरी पर किसी का क्षत-विक्षिप्त शव पड़ा है। आरपीएफ ने शव कब्जे में ले लिया। जानकारी पर सुबह करीब साढ़े सात बजे सनी के पिता होरी लाल व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने सनी की हत्या करने का आरोप लगाया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से घटना की तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed