फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager kidnapped from farm in Chandausi area

चंदौसी क्षेत्र में किशोरी का खेत से अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

घास लेने गई 17 वर्षीय किशोरी का खेत पर पहले से मौजूद चार लोगों ने अपहरण कर लिया।परेशान परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बनियाठेर थाने की पुलिस ने मामला चंदौसी क्षेत्र का बताते हुए किशोरी की तलाश में कोई रुचि नहीं ली।इस बार भी पुलिस ने थाना क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें थाने से लौटा दिया।

विज्ञापन
Teenager kidnapped from farm in Chandausi area

विस्तार

घास लेने गई 17 वर्षीय किशोरी का खेत पर पहले से मौजूद चार लोगों ने अपहरण कर लिया। साथ मौजूद अन्य लड़कियों ने विरोध किया तो अपहरणकर्ता ने उन्हें धमका कर खामोश कर दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार शाम का है। किशोरी के साथ मौजूद लड़कियों ने खेत से भागकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण पूरी रात तलाश करते रहे लेकिन किशोरी या आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बनियाठेर थाने की पुलिस ने मामला चंदौसी क्षेत्र का बताते हुए किशोरी की तलाश में कोई रुचि नहीं ली। सीओ के दखल के बाद चंदौसी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में लग गई है। संवाद
विज्ञापन

हलके के विवाद में किशोरी के अपहरण को हल्के में लिया
घास लेने गई किशोरी को अन्य लड़कियों के बीच से अगवा कर लेने के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम घटना की जानकारी देते ही यूपी-112 टीम और बनियाठेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का मामला बताते हुए वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और कुछ ग्रामीण बनियाठेर थाने पहुंचे और किशोरी की तलाश की गुहार लगाई। इस बार भी पुलिस ने थाना क्षेत्र का हवाला देकर उन्हें थाने से लौटा दिया। परेशान होकर परिजन चंदौसी आए और सीओ से मुलाकात की। सीओ दिनेश कुमार के निर्देश पर चंदौसी थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीओ का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि अगर मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल सक्रियता दिखाती तो किशोरी और उसके अपहरणकर्ताओं को आसपास से ही घेरा जा जा सकता था।
सीएम ने दिए हैं ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के निर्देश
रविवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने फील्ड में तैनात अफसरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए थे। सीएम ने कहा था कि महिला अपराधों के मामले में ऐसी कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने। पुलिस का रिस्पांस टाइम सुधारने और एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता पर भी सीएम का जोर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed