{"_id":"652463798e49e2b17e052ed6","slug":"teachers-who-went-to-lucknow-to-join-the-movement-returned-with-hope-of-justice-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-3767-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंदोलन में शामिल होने लखनऊ गए शिक्षक न्याय की उम्मीद लेकर वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंदोलन में शामिल होने लखनऊ गए शिक्षक न्याय की उम्मीद लेकर वापस लौटे
Tue, 10 Oct 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
संभल। पुरानी पेंशन समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ आंदोलन में शामिल होेने गए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी लौट आए हैं। न्याय की उम्मीद लेकर वह वापस लौटे हैं। इसमें शामिल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल शिक्षा की महानिदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश पदाधिकारियों को 16 अक्तूबर में वार्ता के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि इस वार्ता के बाद सकारात्मक निर्णय शिक्षकों के हित में रहेगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) संभल के जिला मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि नई पेंशन से कर्मचारी संतुष्ट नहीं है। 20 नवंबर तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तो कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन करेंगे और फिर सरकार को शिक्षक-कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। हाल में दिल्ली में हुए महासम्मेलन में बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अपनी ताकत का अहसास कराया था। इसलिए सरकार को कर्मचारियों का हित देखते हुए पेंशन को बहाल करना चाहिए। जिससे आंदोलन लंबा न करना पड़े। लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन करके भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है।