फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers are upset over students being invited to the festival during exam time.

Sambhal News: परीक्षा के समय छात्रों को महोत्सव में बुलाने से शिक्षकों में नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers are upset over students being invited to the festival during exam time.
चंदौसी(संभल)। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू गई हैं। वहीं, बहजोई में आयोजित संभल विकासोत्सव में छात्र-छात्राओं को बुलाए जाने पर शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त व 237 वित्त पोषित विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जानी थी। जिले के कई विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू भी हो गई हैं। वहीं, डीआईओएस सर्वेश कुमार की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कॉलेजों को निर्देश दिए गए कि संभल विकासोत्सव बहजोई के बड़ा मैदान में आयोजित हो रहा है। इसमें 12 अक्टूबर को श्री अन्न मिलेट्स कार्यक्रम होगा। इसमें कॉलेजों के स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। साथ ही, इसी दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी भी दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बड़ा मैदान में आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक विद्यालय से दस छात्र व समस्त स्टाफ की भागीदारी की जानी है।
विज्ञापन

इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। शिक्षकों ने बताया कि एक तरफ परीक्षा काल शुरू हो गया है, विद्यालयों में बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है। इससे उनकी परीक्षा तैयारी पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस का कहना है कि सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी के लिए कुछ स्कूलों के बच्चों और स्टाफ को बुलाया गया। जिन विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो गई हैं। वहां के बच्चे नहीं बुलाए गए। वहीं रविवार का अवकाश होने की वजह से कई स्कूलों में स्टाफ पीसीएस प्री की परीक्षा में व्यस्त रहा।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed