{"_id":"58aca08b4f1c1b0853b24950","slug":"teacher-bsa-ke-kasha-me-fhel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग कर रहे टीचर बीएसए की क्लास में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग कर रहे टीचर बीएसए की क्लास में फेल
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 22 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
संभल के शहजादी सराय स्थित जूनियर विद्यालय में टीचर से सवाल करते बीएसए संभल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं इस दौरान एक जूनियर स्कूल के निरीक्षण में बच्चे भी बीएसए के मामूली सवालों का जवाब नहीं दे पाए। बेसिक शिक्षा की हकीकत खुलकर सामने आई। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों ने एबीएसए की शिकायतें भी कीं। इस पर बीएसए ने जांच का आश्वासन दिया है।
बीएसए डा. सत्यनारायण मंगलवार को दोपहर 1 बजे बीआरसी केंद्र संभल पहुंचे। उन्होंने पहले कार्यालय के रजिस्टरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ कमियां मिली तो उन्होंने उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही कमियां दूर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एबीआरसी आदिल बेग से उनके नाम बीआरसी एकाउंट न होने की वजह पूछी। निर्देश दिए कि तुरंत एकाउंट काे अपने नाम पर कराएं।
कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने जूनियर हाई स्कूल शहजादी सराय का निरीक्षण कर बच्चों से कुछ सवाल किए तो उनका सही तरीके से बच्चे जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों पर नाराजगी जाहिर उन्होंने कहा कि सही से पढ़ाएं। जिससे बच्चे कुछ सीख सकें। यहां तक तो ठीक था लेकिन एबीआरसी केंद्र पर ट्रेनिंग ले रहे शिक्षक भी बीएसए की क्लास में फेल हो गए।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के दौरान बीएसए ने पहुंचकर कुछ शिक्षकों से शिक्षण संबंधी कुछ बुनियादी सवाल पूछे जिस पर शिक्षक इधर-उधर देखने लगे। वह सवालों के जवाब नहीं दे सके। इस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रशिक्षकों को भी चेतावनी दी और शिक्षकों को भी कहा कि वह गंभीरता से ट्रेनिंग करें। इस दौरान बीईओ की शिकायतें भी मिलीं जिसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन शिक्षकों कोदिया।