फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher accused of gang rape and religious conversion, case registered

Sambhal News: शिक्षिका ने सामूहिक दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप, केस दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of gang rape and religious conversion, case registered
बहजोई (संभल)। पति से मनमुटाव के बाद 12 साल से मायके में रह रही परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति से मनमुटाव के कारण वह करीब 12 वर्ष से बेटे के साथ मायके में रह रही है। उसके पिता के यहां दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति काम करता था। जिसकी वजह से आरोपी का घर पर भी आना जाना था। एक दिन उस आरोपी ने उसे ईद की मिठाई खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद आरोपी व उसके साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही घटना का वीडियो बनाया और कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। साथ ही कुछ इकरारनामे करवा लिए और उसके खाते से रुपये भी निकलवा कर लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया। बताया कि एक अगस्त को आरोपी व उसका साथी घर आए और कहा कि उसके रिश्तेदार ने उसके व उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी है, उसे वापस ले। वरना जान से मार देगा। बहजोई सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी शमशाद व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed