फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tanker collides with canter while overtaking, driver narrowly escapes

Sambhal News: ओवरटेक करते हुए कैंटर से टकराया टैंकर, चालक बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Tanker collides with canter while overtaking, driver narrowly escapes
गुन्नौर। मेरठ-बदायूं हाईवे पर रविवार की सुबह घने कोहरे में ओवरटेक करते समय टैंकर से कैंटर टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल- बाल बच गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को रोड से हटवा कर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में जगन्नाथपुर गांव के समीप कोल्ड स्टोर के नजदीक सुबह करीब पौने दस बजे घने कोहरे में बदायूं की ओर से गुन्नौर की तरफ जा रहे टैंकर को ओवरटेक करते समय कैंटर टकरा गई। जिससे कैंटर आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों के चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। इस दौरान दोनों वाहनों के टकराने से हाईवे पर एक तरफ का रास्ता अवरोध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

टैंकर चालक लखविंदर सिंह निवासी सीतापुर ने बताया कि वह शाहजहांपुर से सिकंदराबाद जा रहा था। कोल्ड स्टोर के नजदीक आइसर कैंटर के चालक ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे उनके टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आइसर कैंटर के चालक अफजाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर के पोयां से आटा लेकर अलीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed