फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Synthetic color in tur dal, bad oil in gram flour laddu

Sambhal News: अरहर की दाल में सिंथेटिक कलर, बेसन के लड्डू में खराब तेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Synthetic color in tur dal, bad oil in gram flour laddu
बहजोई। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति खराब है। सहायक आयुक्त खाद्य मानवेंद्र सिंह के मुताबिक जुलाई, अगस्त व सितंबर में लिए गए 11 सैंपल जांच में फेल हो गए। अरहर की दाल में सिंथेटिक कलर और बेसन के लड्डू में खराब तेल की मिलावट मिली। आइस कैंडी में चीनी ज्यादा तो दूध में फैट कम पाया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि नखासा के मोहल्ला दीपा सराय में मोहम्मद कासिम की दुकान से अरहर की दाल समेत रजपुरा के गवां के मोहल्ला टंकी में जयंती प्रसाद की दुकान से बेसन के लड्डू का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा, संभल के चमन सराय में मोहम्मद अरफीन की दुकान से आइसकैंडी, गुन्नौर के गांव सैंजना अहरान में राजेश की दुकान से बर्फी और संभल के गांव कासमपुर में इलियास, असमोली के कमालपुर-काफूरपुर में मुर्तजाली, नखासा के मोहल्ला खेड़ा में सादाब, हयातनगर के हैबतपुर में जमील, कैलादेवी के गांव लधनपुर शाहबाजपुर में संजीव, कुढ़ फतेहगढ़ के मुड़ियाखेड़ा में सत्तार अली तथा संभल के हिंदूपुरा खेड़ा में शहरोज की दुकान से दूध के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में जांच के बाद मिली रिपोर्ट में सामने आया कि अरहर की दाल में सिंथेटिक कलर व बेसन के लडडू में खराब तेल मिला। वहीं, आइसकैंडी में चीनी की मात्रा अधिक थी। इसके अलावा, बरफी समेत दूध के सभी सैंपल में फैट कम मिला। एसीएफ ने बताया कि सैंपल फेल मिलने के मामले में संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed