{"_id":"6adbc6f3f0912554f30028d2","slug":"students-will-learn-methods-for-e-waste-disposal-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134024-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई-कचरा निस्तारण के तरीके सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई-कचरा निस्तारण के तरीके सीखेंगे विद्यार्थी
Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 28 अक्तूबर से ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अक्तूबर के आखिरी तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत विद्यार्थियों को ई-कचरे से होने वाले नुकसान और उसके सही निस्तारण के बारे में बताया जाएगा। घरों और स्कूलों में पड़े खराब मोबाइल, चार्जर, बैटरी और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान को इकट्ठा किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों और आसपास के लोगों को ई-कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय सुरक्षित तरीके से जमा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विद्यालयों में जमा किए गए ई-कचरे को अधिकृत रिसाइक्लर या रीफर्बिशर को सौंपा जाएगा, ताकि उसका सही तरीके से निस्तारण हो सके। इसके लिए विद्यालयों को अधिकृत एजेंसियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस सीपी सिंह ने सभी विद्यालयों को अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना है, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।