फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   students sing vandemataram in madarasa

मदरसे के बच्चों ने लगाए वंदेमातरम के नारे, गाय-गंगा की रक्षा की शपथ ली

Wed, 03 May 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 03 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
students sing vandemataram in madarasa
संभल के मदरसा मुनव्वर उल कुरान में गंगा एवं गोरक्षा की छात्रों को शपथ दिलाते भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल - फोटो : amar ujala
सांप्रदायिक तौर संवेदनशील माने जाने वाले संभल में गाय और गंगा की रक्षा के लिए एक मदरसे से पहल हुई है। गंगा दिवस का आयोजन कर मदरसे के बच्चों को गाय और गंगा की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल इसके मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


शपथ के बाद वंदेमातरम के नारे के साथ भारत माता की जय का भी नारा गूंजा। यह आयोजन संभल के दीपासराय की ठंडी कोठी में स्थित मदरसा मुनव्वर उल कुरआन में मंगलवार को सुबह हुआ। इसी मदरसे के विद्यार्थियों ने पिछले दिनों तिरंगे के साथ प्रभातफेरी निकालकर देश भक्ति का संदेश दिया था। इधर, मंगलवार को जगह-जगह गंगा स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस कड़ी में चंदौसी और बबराला में भी आयोजन हुआ।        
विज्ञापन


बीजेपी सरकार ने गंगा स्वच्छता के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए मदरसा प्रबंधक अब्दुल्लाह ने पीएम नरेंद्र मोदी को सुझाव दिए थे। जिन पर सरकार ने गौर भी किया है। अब मदरसा गंगा स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता की अपनी मुहिम को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने मंगलवार को मदरसे में बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश सिंघल पहुंचे तो उन्होंने एक लिखित पत्र के जरिए मदरसा के विद्यार्थियों को गाय और गंगा की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद वंदेमातरम और भारतमाता की जय के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने गाय और गंगा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है। मदरसा प्रबंधक मोहम्मद अब्दुल्लाह ने कहा कि देश को साफ और स्वच्छ रखना जितना जरूरी है। 


उतना ही गंगा को स्वच्छ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने का हमारा संकल्प है। इस देश की आस्था के केंद्र गऊ-माता की रक्षा के लिए भी हम शपथ लेते हैं। इस मौके पर सुनीत टंडन, सुरेश अटल, संजीव चौधरी, सय्यद शान अली, गोपाल शर्मा, शत्रुघ्न आर्य, संतोष गुप्ता, सुभाष खन्ना, सुमित सर्राफ, पयोधि शर्मा,  अरीब रजा, मुजीबुर्ररहमान, फरहा नाज, उजमा नूर, गुलफ्शां, मोहम्मद अनस, हुदा, मुजीब, नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed