फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student of class three creat a fake kidnaping story after small number in test

टेस्ट में नंबर कम आने पर कक्षा तीन के छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
student of class three creat a fake kidnaping story after small number in test
चंदौसी (संभल)। मासिक परीक्षा में कम अंक आने पर कक्षा तीन का आठ वर्षीय छात्र घर से चला गया। भैतरी फाटक पर घूमते समय बालक ने बिलारी से स्वयं के अपहरण की बात बताई। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली लाकर पुलिस ने जानकारी की तो अपहरण की घटना झूठी निकली। पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही बालक को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चंदौसी के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का आठ वर्षीय बेटा नगर के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बालक चंदौसी में भैतरी फाटक के पास पैसे मांग रहा था तथा उसकी कमर पर स्कूल बैग टंगा था। एक स्थानीय निवासी ने बालक के पास स्कूल बैग होने पर उसे रोक लिया तथा पैसे मांगने का कारण पूछा। बालक ने बताया कि वह बिलारी में सुबह करीब आठ बजे ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। कोचिंग सेंटर के पास वैन आकर रुकी और उसका अपहरण कर लिया। वैन में बैठे व्यक्ति ने उसे कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में करीब 12 बजे वह भैतरी फाटक के पास रेलवे की रेलिंग पर झुका हुआ पड़ा था। किसी व्यक्ति ने उसके चेहरे पर पानी डाला, तब जाकर उसे होश आया। बिलारी घर वापस जाना है, इसलिए पैसे मांग रहा था। स्थानीय व्यक्ति ने बालक को वहीं रोक दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। अपहरण की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसआई रतनेश कुमार, सीकरी गेट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह अपहरण की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। गाड़ी में बालक को बैठाकर कोतवाली ले आए। बैग में रखी कापी देखने पर टेस्ट में उसके नंबर जीरो मिले। इसके बाद पुलिस ने जानकारी की तो बालक के टेस्ट में नंबर जीरो आए थे। पिता की डांट से बचने के लिए अपहरण झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने माता-पिता को भी कोतवाली बुलवा दिया। पिता ने बताया कि वह चंदौसी ही रहते हैं। बिलारी में उसके मामा हैं। सुबह से ही ट्यूशन के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक चंदौसी का रहने वाला है। टेस्ट में जीरो नंबर थे, इस कारण पिता की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की झूठी साजिश रची थी। बालक परिजनों को सौंप दिया गया है।
देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed