फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student drowned in Ganga not found even on second day, team finds body of unknown youth

Sambhal News: दूसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में बहा छात्र, टीम को मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 18 Jun 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Student drowned in Ganga not found even on second day, team finds body of unknown youth
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा निवासी पंकज उर्फ छोटू (18) सोमवार को भी नहीं मिल सका। पंकज की तलाश में लगी एनडीआरएफ की टीम को किसी अन्य युवक का शव मिला है। यह शव बुलंदशहर जिले की सीमा में मिला है और इसकी जानकारी संभल जिले की पुलिस ने बुलंदशहर जिले की पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन


पंकज रविवार की सुबह करीब दस बजे अपने भाई सुमित के साथ पशुओं को गंगा में नहलाने के लिए गया गया था। इसी दौरान वह गंगा में नहाने लगा और गहरे पानी में पहुंचकर बह गया था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई थी लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी में तलाशी अभियान चलाया। रात को करीब आठ बजे एक करीब 20 वर्ष से ज्यादा उम्र के युवक का शव गंगा में उतराता हुआ मिला। एनडीआरएफ की टीम ने पंकज का शव समझ कर बाहर निकाला। परिजनों को शव दिखाया तो पंकज का शव नहीं होने की बात कही। इसके बाद शव मिलने की जानकारी बुलंदशहर पुलिस को दी गई। रजपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को भी पंकज का पता नहीं लगा है। दूसरे किसी युवक का शव मिला है। बुलंदशहर जिले में शव मिलने के कारण बुलंदशहर पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed