{"_id":"6757595ee53f5ddde7079946","slug":"street-lights-are-being-installed-from-chaudhary-sarai-to-chandausi-intersection-costing-rs-28-lakh-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117219-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चौधरी सराय से चंदौसी चौराहे तक 28 लाख रुपये से लग रहीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चौधरी सराय से चंदौसी चौराहे तक 28 लाख रुपये से लग रहीं स्ट्रीट लाइटें
Tue, 10 Dec 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका की ओर से चौधरी सराय से चंदौसी चौराहे तक 28 लाख रुपये से 35 स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम शुरू कराया है। एक सप्ताह में यह काम पूरा हो जाएगा। ईओ का दावा है कि लाइटें लग जाने के बाद शहर अलग ही चमकेगा।
नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर में लाइटें लग जाएंगी तो फिर अन्य मार्गों पर लाइटें लगवाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। फिलहाल चंदौसी चौराहे से चौधरी सराय तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम तेजी से चल रहा है। एक सप्ताह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं, अन्य मार्गों में बहजोई, आदमपुर, हसनपुर, चंदौसी रोड शामिल है। पालिका अपनी हद तक इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। बताया कि लाइटें न होने की बजह से हादसे भी हो जाते हैं। इनके लग जाने से हादसों पर ब्रेक लगेगा और पालिका क्षेत्र भी जगमग नजर आएगा।