फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting after a fight over installing a gate, six injured

Sambhal News: गेट लगाने के विवाद में मारपीट के बाद पथराव, छह घायल

Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting after a fight over installing a gate, six injured
विज्ञापन


सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में बुधवार की रात आठ बजे गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव हुआ। करीब 25 मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। इसमें गांव करीमपुर की निवासी जगवती, सत्यवती, वेद प्रकाश, नत्थू सिंह, रूमाली देवी, शीशपाल और प्रमोद यादव घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव करीमपुर निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वे ट्रैक्टर-ट्राली से सीमेंट, सरिया, बजरपुर और ईंट लेकर आया था। अपने निजी 14 फीट के रास्ते पर राजमिस्त्री से गेट लगवा रहा था। इसी को लेकर परिवार के ही लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद पथराव किया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। प्रमोद यादव की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव करीमपुर निवासी दिनेश, नीरज, जन्म सिंह और सह पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह के गांव तुर्तीपुर मिलक निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि गांव के दो लोग रास्ते में अवैध निर्माण करने के लिए नींव खोद रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे गाली गलौज कर लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है उसकी जेब से मोबाइल और पैसे भी निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article