{"_id":"68f2a92610ae118b4208ea1d","slug":"stone-pelter-involved-in-the-riot-arrested-sent-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128205-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बवाल में शामिल रहा पत्थरबाज गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बवाल में शामिल रहा पत्थरबाज गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
हिंसा का आरोपी वसीम। संवाद
संभल। कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल आरोपी मोहल्ला कोटगर्वी निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी बवाल के दौरान पत्थरबाजी करने में शामिल था। फोटो और वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला कोटगर्वी स्थित इमली वाली जारत के नजदीक से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बवाल में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है।
मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें भीड़ ने पत्थरबाजी, आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। पुलिस ने बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बवाल के दौरान बनाई गई वीडियो और खींचे गए फोटो के आधार पर तलाश की गई। कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र से बवाल के 97 आरोपी जेल भेजे गए हैं। इसमें ज्यादातर जेल में बंद हैं। संवाद