फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stolen tractors from West UP reach Sambhal, eight people arrested

Sambhal: वेस्ट यूपी से चोरी के ट्रैक्टरों का बड़ा कब्रगाह बन गया यह अड्डा, पार्ट्स निकाल जेनरेटर कर दिए तैयार

Mon, 16 Oct 2023 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 04:52 PM IST
सार

पुलिस ने शहर में चोरी की ट्रैक्टरों के अड्डों का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि ट्रैक्टरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Stolen tractors from West UP reach Sambhal, eight people arrested
संभल में पकड़े गए चोरी के ट्रैक्टर पुलिस कब्जे में लेती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती खेड़ा में पुलिस के बरामद किए गए ट्रैक्टर और पार्ट्स के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आठ लोग नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार की शाम पुलिस ने 12 गोदामों पर छापा मारा था। मौके से बरामद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के पार्ट्स, जनरेटर के दस्तावेज गोदाम स्वामी नहीं दिखा सके थे। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह चोरी के ट्रैक्टर खरीदते हैं और बाद में उसके पार्ट्स बनाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन


कुछ पार्ट्स जनरेटर में लगा देते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचते हैं। पुलिस ने इस मामले में नखासा थाना क्षेत्र के शहबाजपुरा निवासी उस्मान, फारूख, जहूर, रिजवान, यूनुस, शाहरूख, दीपा सराय निवासी हिलाल और संभल कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो आरोपी अज्ञात हैं उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के पार्ट्स मिले हैं। इनकी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा रविवार को भी पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। जो सामान है उसको कब्जे में लिया जा रहा है।

आठ नए गोदाम सील किए, छानबीन होगी

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र फोर्स के साथ रायसत्ती खेड़ा पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग चिह्नित किए गए आठ गोदामों को सील करा दिया है। इन गोदामों के अंदर रखे सामान की भी छानबीन की जाएगी। इसलिए सील किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छानबीन की जा रही है कि चोरी के ट्रैक्टर कहां कहां खपाए गए हैं। अभी तक जो आरोपी प्रकाश में आए हैं उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाकर बेच रहे थे

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह वह चोरी के ट्रैक्टर कम कीमत में खरीदते हैं। उसके बाद पार्ट्स निकाल लेते हैं। इन पार्ट्स के इस्तेमाल से जनरेटर बनाते हैं। जनरेटर पर नामचीन कंपनी का स्टीकर लगाते हैं। जो लोग खरीदने आते हैं तो वह कंपनी का ही जनरेटर समझकर ले जाते हैं। इसके फर्जी दस्तावेज भी तैयार करते हैं। बताया कि दो ट्रैक्टर भी मौके से बरामद हुए हैं। जिनके दस्तावेज नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed