फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   state minister told any one demand bribe than shoot a video and I take action

‘अगर कोई रिश्वत ले तो वीडियो बनाओ, मैं करूंगा कार्रवाई’ 

Sun, 25 Mar 2018 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल। 
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल।  Updated Sun, 25 Mar 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
state minister told any one demand bribe than shoot a video and I take action
बलदेव सिंह औलख - फोटो : Social Media
भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। इस पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि अगर कोई रिश्वत लेता है तो उसका वीडियो बना लें या फोटो खींच लें, उस पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


शनिवार को शहर के मोहल्ला दुर्गा कालोनी स्थित विक्रम पैलेस में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख रहे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उनके हितों में कार्य रही है। किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। प्रदेश में बंद चीनी मिलों को शुरू कराने का काम किया गया और किसानों का बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री के सामने कार्यकर्ताओं और फरियादियों ने अधिकारियों के भ्रष्टाचार किए जाने के मामले को उठाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर प्रभारी मंत्री ने खुले मंच से अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत लेता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह गोला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। जिसके कारण गोरखपुर और फूलपुर के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरी भी गलती रही होगी जो मैं कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं से नहीं मिल सका। साथ ही बोले कि अधिकारी शासन की मंशा के अनुुरूप काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने असमोली मनौटा ब्लाक में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, डॉ. अरविंद गुप्ता, कललेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, रूपेश सर्राफ, गोपाल शर्मा, राजबहादुर सैनी, जयप्रकाश गुप्ता, इमरान तुर्की, कपिल सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी रहे। अध्यक्षता योगेंद्र गुप्ता व संचालन अर्जुन वाल्मीकि ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed