फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Son-in-law accuses father-in-law of stabbing him, four named

Sambhal News: दामाद ने लगाया ससुर पर चाकू मारने का आरोप, चार नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law accuses father-in-law of stabbing him, four named
चंदौसी(संभल)। मनिहार चौक पर शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने युवक के ससुराल वालों पर मारपीट और चाकू से वार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया। मोहल्ला मनिहार चौक निवासी प्रियांशु गोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार शाम उसका भाई तुषार वार्ष्णेय अपने घर पर था। तभी उसके ससुराल पक्ष से सुजाता, अनमोल, मोहनलाल और किरन देवी सहित एक अन्य व्यक्ति घर आए और आते ही तुषार के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर पीड़ित और उसकी मां मीरा गुप्ता के साथ भी मारपीट और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान ससुर मोहनलाल ने अपने ही दामाद तुषार के गले पर चाकू से वार दिया। जिससे वह घायल हो गया। लोगों की भीड़ आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed