फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Six people from both sides were injured in a dispute over repairing a mobile phone.

Sambhal News: मोबाइल ठीक कराने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Six people from both sides were injured in a dispute over repairing a mobile phone.
बहजोई(संभल)। मोबाइल ठीक कराने को लेकर मोहल्ला गोलागंज में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कृष्णा, अभिषेक व सतेंद्र तथा दूसरे पक्ष से रिंकू नागर, अमन व रामू घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि एक पक्ष से मोहल्ला गोलागंज निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि सोमवार को शाम करीब सवा सात बजे बेटा कृष्णा मोबाइल की दुकान पर बैठा था। तभी कुछ लोग मोबाइल ठीक कराने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। बेटे ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। इससे बेटा समेत वह व भतीजा अभिषेक घायल हो गए। इस बीच आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से मोहल्ला कुम्हार गली निवासी रामू ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने बेटे रिंकू व भतीजे अमन के साथ मोहल्ला गोलागंज में दुकान से अपना मोबाइल लेने आए थे। तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक सतेंद्र की तहरीर के आधार पर मोहल्ला कुम्हार गली निवासी रामू नागर समेत रिंकू, अमन व रमेश तथा रामू की तहरीर पर मोहल्ला गोलागंज निवासी अमन, अभिषेक, कन्हैया व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed