फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Ramlila staging started with Ganesh worship

Sambhal News: गणेश पूजन के साथ हुआ श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlila staging started with Ganesh worship
संभल। नगर पालिका मैदान में श्रीराम लीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ पूजन करके किया गया। चंदौसी के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता (पोली), प्रबंधक अनुराग गुप्ता, महामंत्री अभिनन्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, पूरन त्यागी आदि सदस्यों ने सर्वप्रथम धार्मिक अनुष्ठान में भगवान गणेश व रामायण की पूजा करके मंचन की शुरूआत की। पूजन पंडित शोभित शास्त्री द्वारा कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीराम लीला मंचन का उद्घाटन अरविंद अरोरा ने फीता काटकर किया। भाजपा नेता डॉ. अरविंद गुप्ता, भाजपा पश्चिमी यूपी के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिहं रिंकूृ ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। श्रीराम सेवा रामलला ग्रुप चंदौसी के कलाकारों ने धार्मिक झांकियों की प्रस्तुती मंच पर दी। इस दौरान कमलकांत तिवारी, शोभित गुप्ता, विष्णु सरन रस्तोगी, आशुतोष रस्तोगी, अभिषेक शर्मा आदि रहे। संचालन उमेश चंद्र शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed