फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shreemadbhagawat katha

श्री मद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
shreemadbhagawat katha
संभल। गांव अकबरपुर गहरा में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिन पंडित कवित शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि भगवान अपने भक्त के हर भाव को पहचानते हैं। बताया कि जब भगवान गो-चरण करने के लिए गए तो वहां अघासुर वत्सासुर धेनुकासुर आदि राक्षस गो-गोपालको को कष्ट देने आए। जिस पर भगवान ने सभी की रक्षा करी। बताया कि भगवान कन्हैया ने अपने सभी सखाओं से कहा कि हम आज मधुमंगल के घर का भोजन करेंगे। किसी और के घर का नहीं। मधुमंगल अपने घर गया और अपनी माता पूरनमासी जो कि बहुत गरीब थीं। उनसे कन्हैया के भोजन की व्यवस्था के लिये कहने लगा। इस पर बेचारी निर्धन माता की आंखो से आंसू निकल पड़े। और बोलीं बेटा तुम तो जानते ही हो हमें एक समय का भोजन भी ठीक से नहीं मिल पाता है। इस पर मधुमंगल ने अपने घर में ढूंढ़ने पर पाया कि एक हांड़ी में तीन दिन पुरानी कड़ी रखी है। मधुमंगल ने सोचा कि दूध दही माखन को खाने वाले अपने प्यारे सखा को मैं ये नहीं खिला सकूंगा। इसलिए मधुमंगल उस कड़ी को झाड़ी में छुपकर अकेले ही पीने लगा। इस पर वहां कन्हैया आ जाते हैं। और छुपकर कड़ी पीने का कारण पूछते हैं। इस पर मधुमंगल ने सारा वृतांत सुनाया और भगवान कन्हैया के प्रेमाश्रु प्रवाहित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed