{"_id":"6246013ef2b1696e233ed2af","slug":"shopkeeper-champat-taking-90-thousand-from-the-bag-in-the-market-chandausi-news-mbd423258780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में थैले से 90 हजार लेकर दुकानदार चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में थैले से 90 हजार लेकर दुकानदार चंपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर के फड़याई बाजार में थोक विक्रेता से गांव से एक दुकानदार सामान खरीदने आया था। यहां सामान खरीद रहा युवक दुकानदार के थैले में रखे 90 हजार लेकर चंपत हो गया। पीड़ित दुकानदार ने रकम गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पसरट्टा बाजार से हिरासत में ले लिया और रकम बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
चंदौसी क्षेत्र के गांव अटवा निवासी वीरेश कुमार अपने गांव में किराना दुकान चलाते हैं। गुरुवार की दोपहर वह चंदौसी के फड़याई बाजार में थोक विक्रेता के यहां से सामान लेने आए थे। उनके थैले में 90 हजार रुपये की रकम थी। किसी ने चेन खोलकर थैले से रकम गायब कर दी। इस दौरान दुकान से सामान खरीद रहे दूसरे युवक पर वीरेश कुमार ने शक जाहिर किया और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की। बाद में उसे पसरट्टा बाजार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना शेष कुमार शर्मा निवासी गांव सरथल बताया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रकम भी बरामद कर ली है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दुकानदार के थैले से रकम निकालने वाले को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी ने चोरी की रकम से चुका दी थी उधारी
आरोपी शेष कुमार को पुलिस ने पकड़कर रकम के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांव में दुकान चलाता है। बाजार में कई थोक विक्रेताओं की उधारी थी। 90 हजार रुपये की रकम से शहर के पांच थोक विक्रेताओं की उधारी चुका दी थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को सभी दुकानदारों के पास लेकर चोरी की रकम बरामद कर ली है।