फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shock death of a woman who returned after meeting her jailed son

जेल में बंद बेटे से मिलकर लौटी महिला की सदमे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shock death of a woman who returned after meeting her jailed son
ओबरी। जेल में बंद बेटे से मिलकर लौटी महिला की चार दिन पहले हालत बिगड़ गई थी। बुधवार को ज्यादा हालत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए ले गए। जहां दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत बेटे की हालत देखकर हुई है। गांव ओबरी निवासी एक युवक 15 सितंबर को हुई एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। चार दिन पहले जेल में बंद आरोपी बेटे से मिलने के लिए मां अनीसा (38) पत्नी जाबिर पहुंची थीं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अनीसा ने बताया कि उनके बेटे के हाथ जल गए हैं और वह काफी परेशानी में है। परिजनों का दावा है कि बेटे से मिलकर लौटने के बाद से ही हालत खराब थी। बुधवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन मुरादबाद के पाकबड़ा ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए।
विज्ञापन

दफन करने जाने के दौरान जब महिला का कुछ लोगों ने मुंह देखा तो पसीना सा दिखाई दिया। लोगों को लगा कि महिला जिंदा है। दफन कराने जा रहे लोग दोबारा से चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि की गई। इसके बाद महिला का दफन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed