फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shlokas do not resonate in neglected Sanskrit schools

Sambhal News: उपेक्षा के शिकार संस्कृत विद्यालयों में नहीं गूंजते श्लोक

Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Shlokas do not resonate in neglected Sanskrit schools
चंदौसी (संभल)। शासन की अनदेखी की चलते जिले के पांच संस्कृत विद्यालयों में श्लोकों की गूंज नहीं सुनाई देती। उपेक्षा का शिकार तीन विद्यालय बंद हैं, जबकि दो बंद होने की कगार पर हैं। वर्तमान में पांचों विद्यालय अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग के पांच और दो वित्तविहीन संस्कृत विद्यालय हैं। जिनमें एक महाविद्यालय है। संस्कृत के प्रचास और प्रसार के लिए विद्यालय स्थापित कराए गए थे। कभी इन विद्यालयों में संस्कृत के श्लोक गूंजते थे, लेकिन वर्तमान में संस्कृत को ज्यादा तरजीह नहीं दी जा रही। शासन की ओर से भी इन विद्यालयों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही इन विद्यालयों में संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे। जिस वजह से सभी संस्कृत विद्यालय उपेक्षा का शिकार हो गए। ऐसे में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग का चंदौसी के घंटाघर स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का संचालन बंद है। जबकि श्री कल्याण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय दबथरा हरलाल में सिर्फ पांच छात्र पंजीकृत है। इन छात्रों की जिम्मेदारी के लिए एक शिक्षक तैनात है। इसके अलावा श्री शंकर संस्कृत विद्यालय मणिकावली में 20 छात्र पंजीकृत है। यहां भी एक शिक्षक की तैनाती है। इसके अलावा वित्तविहीन श्री देवी दयाल संस्कृत विद्यालय असदपुर और श्री गर्ग संस्कृत विद्यालय कैथल में एक भी छात्र पंजीकृत है। जिसके चलते दोनों का संचालन बंद है।
विज्ञापन


काफी समय से नहीं हुई शिक्षकों की तैनातीजिले के माध्यमिक माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग के पांच और दो वित्तविहीन विद्यालयों सरकार की उपेक्षा के चलते अस्तित्व बचाने के लिए जूझना पड़ रहा है। विद्यालयों में काफी समय से शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। वर्तमान में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग एक और दो वित्तविहीन विद्यालय बंद हैं। जबकि दबथरा हरलाल स्थित श्री कल्याण संस्कृत विद्यालय में एक शिक्षक, मणिकावली स्थित श्री शंकर संस्कृत विद्यालय में एक, नगला अजमेरा गांव स्थित श्री भागीरथी माध्यमिक विद्यालय में एक और चंदौसी के सीता आश्रम स्थित श्री रधुनाथ आश्रम महाविद्यलय में मात्र एक शिक्षक की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन भी हो चुके हैं जर्जर
शासन की अनदेखी के चलते माध्यमिक संस्कृत शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। साथ ही विद्यालयों में अन्य व्यवस्थाएं और पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिसकी वजह से छात्रों को मोह भंग होता जा रहा है।


............................

संस्कृत विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत इन विद्यालयों की दशा सुधारी जाएगी। साथ ही जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम है। उन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजा गया है। -वेदराम कौशल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed