{"_id":"652cdd0aad3663d8930bcd14","slug":"shikshamitras-will-leave-on-the-night-of-17th-october-to-join-the-lucknow-protes-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-3956-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लखनऊ धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिक्षमित्र 17 अक्तूबर की रात रवाना होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लखनऊ धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शिक्षमित्र 17 अक्तूबर की रात रवाना होंगे
विज्ञापन
संभल। नगर के सरदार भगत सिंह पार्क में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ब्लॉक इकाई संभल की बैठक हुई। इसमें 18 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरीश चन्द्र शर्मा और संचालन सुरेन्द्र यादव ने किया।
ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र खारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र पिछले 6 वर्षों से पूर्ण कालिक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को मात्र दस हजार रुपये अल्प मानदेय दे रही है। जिससे शिक्षामित्र परिवार की गुजर भी नहीं कर पा रहे हैं। आर्थिक संकट से शिक्षामित्र जूझ रहे हैं और सरकार ध्यान नहीं दे रही।
कहा कि आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षामित्रों ने जान भी दी है। हरीश शर्मा ने कहा कि शिक्षामित्र 17 अक्तूबर की रात को लखनऊ कूच करेंगे। ऋषिपाल यादव ने महिला शिक्षामित्रों से लखनऊ चलने की अपील की है। इस बैठक में हरपाल सिहं आर्य , योगेन्द्र सिहं, हरपाल सिहं, दीपक त्यागी, मनोज गुप्ता, रीना त्यागी, दीपा आदि मौजूद रहीं।