फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shankaracharya Sadanand Saraswati reached Shri Kalki Dham

Sambhal News: श्री कल्कि धाम पहुंचे शंकराचार्य सदानंद सरस्वती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Sadanand Saraswati reached Shri Kalki Dham
श्री क​ल्किधाम पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती - फोटो : श्री क​ल्किधाम पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती पहुंचे। पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शंकराचार्य का स्वागत किया। उज्जैन महाकालेश्वर से पधारे पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। स्वागत के बाद शंकराचार्य ने कूर्म शिला के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। वहीं, दूसरी ओर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार भी श्री कल्कि धाम पहुंचे। उन्होंने भी कूर्म शिला का दर्शन-पूजन किया एवं शिलादान की।
विज्ञापन

शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया गया। पादुका पूजन विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिद्वार विधायक उमेश कुमार, अजय सिंघल, पूजा अग्रवाल, ललिता त्यागी ने किया। इस अवसर पर हेमंत, प्रणीत गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, दुष्यंत, राजेश सिंघल, प्रतुल यादव, अंजलि चाहल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed