फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sewer line choked, dirty water flowing on the road in Hatimsarai

Sambhal News: सीवर लाइन चोक, हातिमसराय में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sewer line choked, dirty water flowing on the road in Hatimsarai
संभल। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला हातिमसराय में सीवर लाइन चोक हो गई है। हर दिन मोहल्ले से निकलने वाला गंदा पानी अब सड़क पर बह रहा है। पानी बढ़ रहा है। इससे समस्या भी बढ़ रही है। आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवागमन के दौरान उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। वाहन तेजी से गुजरते हैं तो छींटें कपड़े तक पहुंचते हैं। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इस बारें में बताया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। यही नहीं, इस समस्या के बारे में डीएम को भी जानकारी दी गई। लेकिन समाधान नहीं मिल सका। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बहजोई मार्ग पर पातालेश्वर मंदिर के सामने बना जानलेवा गड्ढा : संभल-बहजोई मार्ग पर पातालेश्वर महादेव मंदिर के सामने करीब दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सीवर लाइन लीकेज से यह गड्ढा हुआ है। बाइक सवारों के लिए यह जानलेवा हो सकता है। दो फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा यह गड्ढा देखकर लोगों ने ईंटों से भर दिया है लेकिन खतरा बरकरार है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन का कहना है कि गड्ढे को भरवाया जाएगा। पालिका की सीवर लाइन लीकेज होने से वह गड्ढा बड़ा हो गया होगा। ईओ पालिका मणिभूषण तिवारी का कहना है कि लीकेज की जानकारी होने पर पानी बंद कराकर मिट्टी से भरवा दिया गया है। सोमवार को पूरी तरह सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed