{"_id":"66d7ab857a0f8dc89a0a4726","slug":"second-accused-involved-in-murder-of-youth-in-protest-against-robbery-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113003-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लूट के विरोध में युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लूट के विरोध में युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 06:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव गौरीपुरा निवासी भगवान सिंह की हत्या में शामिल गुन्नौर के गांव अकबरपुर निवासी धर्मपाल को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक आरोपी अभी भी फरार है।
धनारी के गांव गौरीपुरा निवासी भगवान सिंह 22 अगस्त को पत्नी राधिका के साथ ससुराल से घर आ रहा था। गांव से सिर्फ 500 मीटर पहले तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के पिता कालीचरन ने पुत्रवधू राधिका समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद युवक की हत्या में उसकी पत्नी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। एक सितंबर को पुलिस ने रामगोपाल को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया। सामने आया कि लूट के प्रयास में भगवान सिंह को गोली मारी गई थी। गुन्नौर कोतवाली के गांव अकबरपुर निवासी धर्मपाल और पुरुषोत्तम भी उसके साथ थे। धर्मपाल ने ही गोली चलाई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि भगवान सिंह हत्याकांड का दूसरे आराेपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़ा जाएगा।