{"_id":"60f320718ebc3e735649447f","slug":"sdm-will-administer-oath-to-the-block-chief-and-kshetra-panchayat-members-on-july-20-sambhal-news-mbd3960824143","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप जिलाधिकारी बीस जुलाई को ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप जिलाधिकारी बीस जुलाई को ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन
संभल। शासन के निर्देश पर जिले में बीस जुलाई को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी ब्लाक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संभल जिले में इस बाबत डीएम ने अधिकारियों को नामित कर दिया है।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि संभल जिले में शासन के निर्देश पर बीस जुलाई को शपथ गृहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन पहली बैठक भी बुलाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए गए हैं।
संभल और असमोली ब्लाक में उपजिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, बनियाखेड़ा और पवांसा में उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित, बहजोई, रजपुरा में डिप्टी कलेक्टर, गुन्नौर और जुनावई में उपजिलाधिकारी रामकेश धामा को शपथ दिलाने के लिए नामित किया गया है।