{"_id":"65a84a78ed756bb22600b759","slug":"scavengers-sit-on-strike-after-receiving-honorarium-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-6556-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मानदेय ने मिलने पर हड़ताल कर धरने पर बैठे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मानदेय ने मिलने पर हड़ताल कर धरने पर बैठे सफाईकर्मी
Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज नगर पंचायत गुन्नौर के सफाईकर्मी बुधवार को हड़ताल करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सफाईकर्मियों ने मानदेय न मिलने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
गुन्नौर में साफ-सफाई के लिए करीब 118 से अधिक सफाईकर्मी नियुक्त हैं। इनमें नियमित संविदा और ठेके वाले सफाईकर्मी है। सफाईकर्मियों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाईकर्मी दो माह से मानदेय के लिए भटक रहे हैं। कई बार मांग के बाद भुगतान न होने से गुस्साए सफाईकर्मी बुधवार को हड़ताल कर नगर पंचायत के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सफाईकर्मियों का कहना है कि बिना पैसे के उनके परिवार का खर्च नहीं चल पा रहा है। आसपड़ोस से उधार ले चुके है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन सफाई कर्मियों का दर्द समझने को तैयार नहीं है। साथ ही कहा कि भीषण सर्दी के बाद भी पालिका ने सफाई कर्मियों को गर्म यूनिफार्म उपलब्ध नहीं कराई है। उनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा। नगर की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रहेगी। इस दौरान राजेंद्र कुमार, रोहित कुमार, अमर कुमार,जितेंद्र कुमार,विश्वास कुमार,विशाल कुमार,अमित राजोरिया सहित आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
सफाईकर्मियों का दो माह से मानदेय नहीं मिलने की जानकारी मिली है। उनसे वार्ता कर हड़ताल खत्म करने को कहा गया है। जल्द ही मानदेय भुगतान कराया जाएगा।-रमेश बाबू, एसडीएम गुन्नौर