फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sbi k 4 hjar jandhan khate block

एसबीआई में जनधन के 4 हजार खाते और ब्लॉक

Sat, 03 Dec 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 03 Dec 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
sbi k 4 hjar jandhan khate block
जनधन खातों में हुई धनवर्षा, RBI ने कसी कमर - फोटो : self
शुक्रवार को दिन में जो भी जनधन खाताधारक लेनदेन के लिए पहुंचे उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। जिनके खाते में दो से दस हजार रुपये तक थे उन्हें भी रकम नहीं निकालने दी गई। 
विज्ञापन

जनधन खातों के माध्यम से कालाधन खपाने की कोशिशों पर  बैंकर्स सतर्क हो गए हैं।

जिन खातों में 8 नवंबर से पहले धेला भी नहीं था और नोटबंदी के बाद लाखों रुपये जमा हुए हैं। उनसे निकासी नहीं हो रही है। जिले में अब तक जनधन के सात हजार खातोें को ब्लाक किया जा चुका है। इन खातों में एकाएक ढाई लाख से अधिक रुपये जमा हुए थे। शुक्रवार को एसबीआई संभल की मुख्य शाखा ने अपने यहां खुले 4000 जनधन खातों को ब्लॉक कर दिया। बैंक में दिन भर में 10-12 जनधन खाताधारक पहुंचे जो जमा या निकासी करना चाहते थे। इन्हें बैंक शाखा प्रबंधक ने बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन


ऐसे खाताधारकों ने इस पर शिकायत की है। शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि उनकी शाखा में 4000 जनधन खाते हैं। अधिकारियों के मौखिक इंस्ट्रक्शन पर रोक लगाई गई है। अभी बैंक के सॉफ्टवेयर में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके आधार पर किसी जनधन खाताधारक को लेनदेन से रोका जा सके लेकिन मौखिक निर्देशों पर लेनदेन रोका गया है। सभी खातों की स्क्रूटनी की जा रही है। जिनके खातों में साधारण जमा है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अगले निर्देशों तक यह रोक लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में कैश्‍ा नहीं, लोग सड़क पर, सिरसी और पवांसा में जाम
नकदी नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को सिरसी और पवांसा में जाम लगा दिया। सिरसी में प्रथमा बैंक के सामने मुुरादाबाद मार्ग और पवांसा में स्टेट बैैंक के सामने बहजोई मार्ग पर जाम लगाया। दोनों स्थानों पर एक-एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से अफरा तफरी की स्थिति रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।

सिरसी स्थित प्रथमा बैंक शाखा में लंबी कतारों के बीच नकदी नहीं मिलने की आशंका के चलते लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कतारों में खड़े बैंक ग्राहक नकदी नहीं होने की सूचना पर भड़क गए। आक्रोशित कई गांव के लोगों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सिरसी चौकी पुलिस के साथ-साथ नखासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जल्द ही बैंक से नकदी दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ।


वहीं पवांसा की स्टेट बैंक से रुपये न मिलने से गुस्साए लोगों ने बहजोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी मिलते ही पवांसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और एक घंटे बाद जाम को खुलवाया। जाम के लगने से  यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिए थम गए। कई किलोमीटर दूर तक लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पवांसा के लोगों का आरोप था कि स्टेट बैंक में कैश तो आ रहा है, लेकिन शाखा प्रबंधक शाम को अपने चाहते लोगों को रुपये दे देते हैं और जब लोग रुपये मांगते है तो कैश न होने की बात कहते हुए लोगों को घर भेज देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed